Search

 
 
 

रामगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहरी, अड्डेबाजी व छेड़खानी करने वालों पर कसेगा शिकंजा

जिले में अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी, छेड़खानी और अवैध पार्किग रोकने के लिए नई पहल ऑपरेशन प्रहरी की शुरुआत की है. इसके तहत पुलिस अब नियमित रूप से पैदल गश्ती करेगी और हुड़दंगियों करने वालों पर विशेष नजर रखेगी.
 
Ramgarh :   जिले में अपराध नियंत्रण, अड्डेबाजी, छेड़खानी और अवैध पार्किग रोकने के लिए नई पहल ऑपरेशन प्रहरी की शुरुआत की है. इसके तहत पुलिस अब नियमित रूप से पैदल गश्ती करेगी और हुड़दंगियों करने वालों पर विशेष नजर रखेगी. 

सप्ताह में दो दिन होगी पैदल गश्ती

रामगढ़ पुलिस के अनुसार, जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ सप्ताह में कम से कम दो दिन तय रूट पर पैदल गश्ती करेंगे.

 

इसका उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और पुलिस की मौजूदगी को मजबूत करना है. गश्ती के दौरान पुलिस खासकर महिलाओं से छेड़छाड़, सड़क किनारे अड्डेबाजी, अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं पर नजर रखेगी. 

 

76 संवेदनशील रूट किए गए चिन्हित

जिले में उन 76 मार्गों को चिह्नित किया गया है, जहां अपराध, छेड़खानी, ट्रैफिक और अतिक्रमण की शिकायतें ज्यादा मिलती हैं. इनमें बाजार, स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाके शामिल हैं.

 

इन रूटों का चयन आम लोगों से मिले सुझाव और अपराध के आंकड़ों के आधार पर किया गया है. पुलिस अधीक्षक स्तर से हर महीने गश्ती का रूट चार्ट जारी किया जाएगा. 

 

अड्डेबाजी और नशे के खिलाफ होगी कार्रवाई

रामगढ़ पुलिस ने जिले में अड्डेबाजी और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए 114 स्थानों की पहचान की है. इन स्थानों को पांच अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है.

हर क्लस्टर में छापेमारी के लिए अलग टीम बनाई गई है, जिसमें थाना पुलिस, पीसीआर और पैंथर मोबाइल की टीम शामिल रहेगी. पुलिस नियमित रूप से इन जगहों पर अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेगी.

चलाया जाएगा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान 

जिले में सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा. इसके लिए 69 जगहों को चिह्नित किया गया है. इन स्थानों पर पुलिस वाहन जांच, रैश ड्राइविंग, संदिग्ध गतिविधियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करेगी.

 

अभियान में थाना पुलिस, गश्ती दल, पीसीआर और पैंथर मोबाइल की टीम शामिल रहेगी. रामगढ़ पुलिस का कहना है कि ‘प्रहरी’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही