Search

 
 
 

रामगढ़ : प्रकाश पर्व को लेकर तीसरे दिन निकाली गई प्रभातफेरी

 

Ramgarh : प्रकाश पर्व को लेकर रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तीसरे दिन शनिवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई. प्रभातफेरी में "अमृत गुर ते पाया, सास सस सिमरो गोविंद" गायन माहौल भक्तिमय हो गया. जसकीरत सिंह सैनी व गुरजोत सिंह सैनी ने नंगे पांव चलकर निशान साहब की सेवा की. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर किला मंदिर लोहार टोला, झंडा चौक, सुभाष चौक होते हुए वापास गुरुद्वारा साहिब पहुंची.

प्रभातफेरी गुप्ता परिवार की तरफ से चाय-नाश्ता की व्यवस्था की गई. मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, अमरजीत सिंह सैनी, डॉ नरेंद्र सिंह सोनी, मनदीप सिंह, गुरदीप सिंह सैनी, कुलवंत सिंह मारवाह, तेजेंद्र सिंह सोनी, मशहूर गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह, बबल छाबड़ा, यश छाबड़ा, रसप्रीत सिंह जग्गी, जिगर छाबड़ा आदि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-5-accused-of-munshi-balgovind-sahu-murder-case-arrested/">लातेहार

: मुंशी बालगोविंद साहू हत्‍या कांड के 5 आरोपी गिरफ्तार

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही