Search

 
 
 

रामगढ़ : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव को लेकर पांचवें दिन निकली प्रभात फेरी, शबद गायन से माहौल भक्तिमय

 
  • सरदार रामदयाल सिंह ने की निशान साहिब की सेवा
  • सरदार तेजिंदर सिंह को सरोपा देकर किया सम्मानित
Ramgarh : गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाने के लिए शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पांचवें दिन प्रभात फेरी निकाली गई. इस दौरान रागी जत्था के दीनानाथ सुनो अरदास..., राजन के राजा महाराजन के महाराजा..., जो लड़े दिन के हैत सुरा सोई..., गोविंद के गुण गाओ साधु गोविंदा के गावो... आदि शबद गायन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. वहीं, पूरा संगत निहाल हो गया था. शोभायात्रा के दौरान निशान साहिब पर पुष्प की माला डाली गई. निशान साहिब की सेवा कुजू गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार रामदयाल सिंह चोपड़ा कर रहे थे. प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से होते हुए किला मंदिर, लोहार टोला वैष्णो देवी मंदिर, मेन रोड बाटा शॉप के नजदीक सरदार तेजिंदर सिंह सोनी एवं बीबी जसमीत कौर सोनी के यहां पहुंची. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार गुरविंदर सिंह कालरा ने सरदार तेजिंदर सिंह सोनी को सरोपा देकर सम्मानित किया. बता दें कि आगामी 17 जनवरी को उल्लास के साथ गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा. प्रभातफेरी में गुरुद्वारा के मीत प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सैनी, रघुबीर सिंह छाबड़ा, जोगेंद्र सिंह जग्गी, राजा कालरा, तेजिंदर सिंह सोनी, त्रिलोचन सिंह जस्सल, हरजीत सिंह, इकबाल सिंह, कमल जस्सल, जसमीत कौर सोनी, सूमी जोली, मनप्रीत कौर सैनी, गुरजोत सिंह सैनी, जसकीरत सिंह सैनी, गुरबख्श सैनी, मनमोहन सिंह लांबा, गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी गुरजीत सिंह, बबल छाबड़ा, हरपाल सिंह अरोड़ा, इंद्रपाल सिंह, गुरविंदर सिंह कालरा, सतपाल सिंह सलूजा, बिट्टू लांबा, रामगढ़ के मशहूर शबद गायक सुरजीत सिंह छाबड़ा, कंवलजीत सिंह लांबा, नवलजीत कौर मल्होत्रा, लवली लांबा, बलविंदर कौर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/mob-lynching-of-three-youths-from-hydernagar-in-aurangabad/">हैदरनगर

के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही