Search

 
 
 

रामगढ़ : ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर अमन-शांति की दुआ मांगी

 
  • लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी
Ramgarh : रामगढ़ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है.  जिले के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में आज सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी. जिसकी इमामत वहां के इमामों ने की. सभी ने नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारा सहित रामगढ़ की खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी. फिर कुर्बानी की रस्म भी अदा की गयी. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/15-officers-including-five-dsp-of-jharkhand-police-failed-in-training/">झारखंड

पुलिस के पांच DSP समेत 15 पदाधिकारी ट्रेनिंग में फेल)

मुल्क की तरक्की के लिए नेकी की राह पर चलना जरूरी

इस मौके पर बरकाकाना जामा मस्जिद के इमाम जबिर हुसैन फारुकी ने कहा कि मुल्क की तरक्की के लिए सभी को नेकी की राह पर चलना चाहिए. अपने, बूढ़े, मां-बाप और जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए. नमाज के समय विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी. इसे भी पढ़ें : बड़ा">https://lagatar.in/big-accident-averted-rajdhani-express-engines-current-wire-broke-and-fell/">बड़ा

हादसा टला! राजधानी एक्सप्रेस के इंजन का करेंट वायर टूटकर गिरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही