Search

 
 
 

रामगढ़ प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिताः उद्घाटन मैच में बिरसा एकेडमी कुरूम विजयी

उद्घाटन मैच बिरसा क्रिकेट एकेडमी कुरूम व रामगढ़ सुपर किंग्स के बीच खेला गया. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ सुपर किंग्स की टीम 18.4 ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलते उतरी बिरसा एकेडमी कुरूम की टीम 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया.
 
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि.

Ramgarh : रामगढ़ प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएवी मैदान में शुरू हुई. उद्घाटन मैच बिरसा क्रिकेट एकेडमी कुरूम व रामगढ़ सुपर किंग्स के बीच खेला गया. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ सुपर किंग्स की टीम 18.4 ओवर में 119 रन बनाकर आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलते उतरी बिरसा एकेडमी कुरूम की टीम 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. बेहतर खेल के लिए विजेता टीम के अनिल बेदिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.


 इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेन्नई सुपर किंग के पूर्व आईपीएल खिलाड़ी मोनू सिंह व विशिष्ट अतिथि इंडियन बास्केटबॉल टीम के सदस्य राजीव कुमार, रामगढ़ जिला क्रिकेट एशोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, सचिव अरुण कुमार राय, जिला एथलेटिक्स एशोसिएशन के अध्यक्ष सीडी सिंह, समाजसेवी पीयूष चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर पीसी राम, हर्ष चौधरी,  आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय बंगाली, सचिव अनिल ओहदार, मंजीत कुमार, आकाश कुमार, कृष्णा कुमार, सचिन कुमार, कुणाल कुमार, अंकित कुमार, उत्तम सिंह, विकास ओहदार, कमलेश चौधरी, राहुल सिंह, कपिल महतो, सुनील, संदीप सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही