Ramgarh: मारंगमरचा में बुधवार से पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. अहले सुबह कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी. इस दौरान कलश यात्रा में 1001 महिलाओं के साथ सैकड़ों लोग शामिल होंगे.
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि CCL रजरप्पा के CSR पदाधिकारी आशीष झा शामिल होंगे. मुख्य अतिथि महिलाओं के सर पर कलश रखकर रवाना करेंगे.
आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष महतो व कोषाध्यक्ष दिवाकर महतो ने बताया कि बनारस से आए आचार्य रंजीत चौबे व यज्ञ आचार्य प्रेम दुबे शास्त्री की देखरेख में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. साथ ही प्रतिदिन प्रयागराज से आई प्रवचनकर्ता विदुशी अंजनी गोस्वामी व अयोध्या की मानस मंजरी वीणा मिश्रा द्वारा प्रवचन किया जाएगा.
यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक सूरज राम, संरक्षक उमेश राम दास, अध्यक्ष संतोष महतो, उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, सचिव रोशन कुमार, सह सचिव कोषाध्यक्ष दिवाकर महतो के अलावे भागीरथ महतो, धर्मेंद्र कुमार, टेकलाल महतो, पुनीत कुमार, राजेश महतो, राहुल कुमार, अधीन महतो, महेंद्र महतो, अशोक राम आदि जुटे हुए है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment