Search

रामगढ़ : पीठासीन पदाधिकारियों को मिला प्रथम चरण का प्रशिक्षण

डीसी चंदन कुमार ने प्रशिक्षण कार्यों का किया निरीक्षण Ramgarh: लोकसभा चुनाव के स्वच्छ, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर बुधवार को पीठासीन पदाधिकारियों को गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रशिक्षण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन पदाधिकारियों को निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले कार्यों को लेकर मास्टर ट्रेनों द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की हर बारीकी को अच्छी तरह से समझने एवं अपनी किसी भी दुविधा को त्वरित दूर करने का निर्देश दिया. पीठासीन पदधिकारियों को निर्वाचन संबंधी कार्य के दौरान बिना अति आत्मविश्वास में आए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य करने को कहा. साथ मतदान कर्मियों के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट लर्निंग सिस्टम (आईएमएलएस) ऐप का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रशिक्षण कोषांग के अधिकारियों एवं सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों आदि को उक्त ऐप के इस्तेमाल संबंधी जानकारी देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-अमर">https://lagatar.in/amar-bauri-demands-speaker-to-cancel-jp-patels-assembly-membership/">अमर

 बाउरी ने स्पीकर से की जेपी पटेल की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

आईएमएलएस ऐप का इस्तेमाल करने के दिए निर्देश

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सभी पीठासीन पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने, मॉक पोल, ईवीएम संचालन की प्रक्रिया, समस्त निर्वाचन कागजातों एवं सामग्रियों का अलग-अलग पैकेट तैयार करने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट सहित चुनाव से संबंधित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और दुविधाओं को दूर किया गया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी रोबिन टोप्पो, अपर समाहर्ता गीतांजली कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-14-19-lakh-seized-from-vehicles-on-maithon-bengal-border-in-a-week-sdpo/">धनबाद

: मैथन-बंगाल सीमा पर एक हफ्ते में वाहनों से 14.19 लाख जब्त- एसडीपीओ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//