Search

 
 
 

रामगढ़ : प्राचार्य सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह का सम्मान

 
Ramgarh: डीएवी बरकाकाना प्रांगण में मंगलवार को प्राचार्य सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह का सम्मान किया गया. डीएवी जैसी प्रतिष्ठित संस्था में डॉ उर्मिला सिंह ने 41 वर्षों की एक लंबी और गौरवपूर्ण यात्रा को अंजाम दिया. यहां उन्होंने प्राचार्य एवं क्षेत्रीय अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों की गरिमा बढाई. छात्रा प्रिया डांगी एवं मानवी मारवाह ने प्राचार्य को माला पहनकर सम्मानित किया. छात्र तेजस प्रसाद, शिवांश शरण, आयुष सिंह ,सार्थक धर दुबे और हर्ष कुमार ने प्राचार्या को पुष्प गुच्छ प्रदान किया. जयश्री राय एवं आस्था सिंह ने मंच का संचालन किया. छात्रा भार्गवी, प्रांजल, ऋषिका, रिचा एवं शांभवी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. मौके पर छात्रा तान्या महतो, विद्यालय के पूर्व छात्रा एवं डॉक्टर उर्मिला सिंह की पुत्री श्रुति कुमारी एवं पूर्व छात्र व पुत्र नितेश कुमार भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/state-government-shelved-triple-test-to-promote-corruption-bauri/">भ्रष्टाचार

को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने ट्रिपल टेस्ट को ठंडे बस्ते में डाला: बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही