Ramgarh: रामगढ़ डीसी माधवी मिश्रा से प्रो शाहनवाज खान ने बरकाकाना एरिया के हाई स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला के कई स्कूलों को अपग्रेड कर प्लस टू में परिवर्तित किया गया है. लेकिन अब तक बरकाकाना एरिया के हाई स्कूलों को अपग्रेड नहीं किया गया है. प्रो शाहनवाज खान ने कहा कि हाई स्कूल अपग्रेड नहीं होने से सबसे ज्यादा बरकाकाना एरिया के ग्रामीण बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. ग्रामीण गरीब परिवार के अधिकतर बच्चे 11 वीं व 12 वीं में इसलिए एडमिशन नहीं लेते हैं क्योंकि क्लास करने के लिए रामगढ़ या भुरकुंडा जाने आने के लिये उनके पास किराया नहीं होता. प्रो शाहनवाज खान ने रामगढ़ डीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ हजारीबाग के सांसद और बड़कागांव व रामगढ़ के विधायक से मांग की है कि सीसीएल उच्च विद्यालय और श्री नारायण उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर उसे प्लस टू हाई स्कूल बनाया जाये. इसे भी पढ़ें: लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-stop-illegal-mining-storage-and-transportation-dc/">लातेहारः
अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाएं: डीसी [wpse_comments_template]
अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाएं: डीसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment