Search

 
 
 

रामगढ : विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों ने चित्र के माध्यम से दिया संदेश

 
Ramgarh : डीएवी बरकाकाना विद्यालय परिसर में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया. इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें विद्यालय के सभी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. विशेष रूप से कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्रों की भूमिका प्रशंसनीय रही. कार्यक्रम में कक्षा नवम् की नेहा कुमारी ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-named-on-three-in-burmines-firing/">जमशेदपुर:

बर्मामाइंस फायरिंग में तीन पर नामजद प्राथमिकी

बच्चों ने एकांकी का किया मंचन

ग्यारहवीं एवं बारहवीं के बच्चों ने भावपूर्ण एकांकी का मंचन कर संदेश देने का प्रयास किया. संदेश में कहा गया कि अगर समय रहते हम सजग नहीं हुए तो भोजन-पानी व अन्य आवश्यक वस्तुएँ मनुष्य के लिए दुर्लभ हो जाएगा. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी झारखंड जोन डी की डॉ उर्मिला सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या एक जनसंख्या विस्फोट है. हम आठ सौ अरब की जनसंख्या को पार करने वाले हैं. प्रकृति इस अप्रत्याशित बोझ को सहन करने में सक्षम नहीं है. हमें जनसंख्या नियंत्रण का सख्ती से पालन करना होगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-bdo-gave-information-about-the-rights-and-duties-to-the-members-of-the-panchayat-samiti-of-nirsa/">धनबाद:

निरसा के पंचायत समिति सदस्यों को बीडीओ ने दी अधिकार व कर्तव्य की जानकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही