Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : कृषि टैक्स को लेकर विरोध जारी, दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद

Ramgarh: झारखंड में कृषि टैक्स को लेकर अब व्यापारी आर-पार की लड़ाई के मूड में है. झारखंड सरकार द्वारा लगाये गये कृषि कर के विरोध में रामगढ़ में व्यवसायी संघ ने दुकानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है. इस दौरान व्यवसायियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही सरकार से कृषि कर वापस लेने की मांग की. चेंबर ऑफ कॉमर्स व इंडस्ट्री के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि राज्य सरकार के इस काले कानून को व्यवसायी किसी भी हाल में नहीं मानेंगे. इस कानून से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा. जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा. सरकार जब तक कृषि टैक्स को वापस नहीं लेती हैं, हमारा आंदोलन जारी रहेगा. बंद समर्थको में व्यवसायी विनय कुमार अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, तेजपाल महतो, जानकी महतो, सांवरमल अग्रवाल, नंदकिशोर दांगी, मुकेश अग्रवाल, श्रवण कुमार, विनोद साव, सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंमनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-duck-chicks-will-be-distributed-on-february-22-under-chief-ministers-livestock-scheme/">मनोहरपुर

: मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बतख चूजों का होगा वितरण 22 फरवरी को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही