Search

 
 
 

रामगढ़ : ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम को लेकर आजसू का जनसंपर्क अभियान

 
4 अगस्त को निर्धारित है हल्लाबोल कार्यक्रम, जनता से शामिल होने की अपील Patratu / Ramgarh : आजसू पार्टी आगामी 4 अगस्त को ‘हल्लाबोल’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने रिवर साइड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. आजसू के प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा के नेतृत्व में चले जनसंपर्क अभियान के दौरान आमंत्रण देकर क्षेत्र के आमलोगों इसमें शामिल होने की अपील की गई. प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है. युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं. दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हैं. महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अपराध का ग्राफ बढ़ा है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के लिए आम जनता को परेशान किया जा रहा है. विकास कार्य ठप है. इसे भी पढ़ें :बिहारः">https://lagatar.in/bihar-three-killed-due-to-overturning-of-scorpio-all-were-going-to-malmas-fair/">बिहारः

स्कॉर्पियो पलटने से तीन की मौत, मलमास मेला जा रहे थे सभी

विधायक अंबा प्रसाद दिखावा करने में व्यस्त : विश्वरंजन सिन्हा

विश्वरंजन सिन्हा ने आरोप लगाया कि विधायक अंबा प्रसाद सिर्फ विस्थापितों के नाम पर दिखावे का हल्ला करने में व्यस्त हैं. विस्थापितों को उनका उचित मुआवजा/स्थायी रोजगार तक नहीं दिलवा पा रही हैं. सिर्फ वादों की पोटली लेकर घूमने वाली विधायक हो गई हैं. दिन भर विधायक के कार्यकर्ता किसी उद्घाटन अथवा शिलान्यास कार्यक्रम के शिलापट्ट में स्थानीय विधायक का नाम जोड़वाने में लगे हुए हैं. अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सम्मान का हनन किया जा रहा है. जनहित के कार्य से कांग्रेस और जेएमएम का कोई सरोकार नहीं है. जनसंपर्क अभियान में बुद्धिजीवी मोर्चा के रामशरण निषाद, दिलीप महतो, छोटू यादव, कुलदीप मेहता, दीपक कुमार, बबलू भुइयां, कृष्णा कुमार, विजय पासवान, ईश्वर कुमार, विश्वनाथ भुइयां उर्फ अजय, छोटी तुरी, अनुज ठाकुर, रोहित कुमार, आशीष कुमार, राहुल कुमार, आयुष सिंह, विकास कुमार समेत कई आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-coordinator-of-the-school-ate-poison-the-condition-is-critical-the-head-was-accused-of-harassment/">पलामू

: स्कूल की संयोजिका ने खाया जहर, हालत नाजुक, मुखिया पर लगा प्रताड़ना का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही