Search

 
 
 

रामगढ़ : 'हल्लाबोल' कार्यक्रम को लेकर आजसू का जनसंपर्क अभियान

 
Patratu / Ramgarh : आजसू पार्टी द्वारा 4 अगस्त को निर्धारित हल्लाबोल कार्यक्रम को लेकर सौंदा बस्ती पंचायत में आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक के दौरान विक्रांत साहू ने कहा कf मौजूदा राज्य सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है. युवा रोजगार को तरस रहे हैं. रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर हो रहे हैं. महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. अपराध का ग्राफ बढ़ा है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विभिन्न योजनाओं के लिए आम जनता को परेशान किया जा रहा है. विकास कार्य ठप है. जनहित के कार्य से कांग्रेस और जेएमएम को कोई सरोकार नहीं है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pocso-court-acquitted-rape-accused-due-to-lack-of-evidence/">रांचीः

पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को साक्ष्य के अभाव में किया बरी

4 अगस्त को आजसू का हल्लाबोल कार्यक्रम

कई मुद्दो को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कगांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी के आवाह्न पर सभी प्रखण्ड कार्यालयों में आंदोलन के क्रम में पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रांगण में पार्टी के द्वारा आगामी 4 अगस्त को हल्ला बोल कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा. पूरे प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता एवं आमजनता इस कार्यक्रम में भाग लेकर जनहित की आवाज बुलंद करेंगे. जनसंपर्क अभियान में विक्रांत साहू, मिथुन कुमार, कामेश्वर प्रसाद, रामचंद्र, अर्जुन कसेरा, पिंटू कुमार, विकी कुमार, रोहित उरांव, मगरा उरांव राजकुमार सोनी, साहिल कुमार, शिव कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार, संदीप कुमार, राधा कुमार, गोलू कुमार पवन कुमार, छोटू कुमार, रविंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/sis-will-give-jobs-to-the-unemployed-youth-of-garhwa-the-recruitment-camp-will-be-held-in-the-blocks-from-1st-to-17th-august/">गढ़वा

के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगा एसआईएस, 1 से 17 अगस्त तक प्रखंडों में लगेगा भर्ती कैंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही