Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : सजा दरबार, निकली भव्य निशान यात्रा

Advertisement
Advertisement
श्याम बाबा को चढ़ाए 51 ध्वज छप्पन भोग लगा कर मना श्री श्याम बाबा महोत्सव कमल बगड़िया की टीम ने किया श्याम चौरासी पाठ Ramgarh: पटेलनगर भुरकुंडा स्थित श्री अग्रसेन भवन में सोमवार को श्री श्याम बाबा का भव्य महोत्सव मनाया गया. इस दौरान भव्य दरबार सजाया गया था. वहीं, श्रीश्याम बाबा को अखंड ज्योत के साथ छप्पन भोग लगा कर चौरासी का पाठ किया गया. इस महोत्सव में जमशेदपुर से बाबा श्याम का शीश लाया गया था. शीश के स्वागत में पटेल नगर बैंक मोड़ से कार्यक्रम स्थल तक भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई. निशान शोभायात्रा में बाबा श्याम को 51 ध्वज चढ़ाए गए. भजनों की धुन पर मंडल के सभी सदस्य, महिला-पुरुष और बच्चे नाचते-गाते और झूमते चल रहे थे. श्री श्याम महोत्सव का मुख्य समारोह संध्या सात बजे अखंड ज्योत से शुरू हुआ. पंडित सुजीत मिश्रा ने पूरे विधि-विधान के साथ श्री श्याम बाबा के शीश को प्रतिष्ठापित किया. शीश का शृंगार दीपक मेवाड़ और गोपाल शर्मा ने किया. वहीं, पूरे श्री अग्रसेन भवन परिसर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया था. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-prince-kumar-baranwal-becomes-the-winner-of-the-telegraph-online-edugraph-skillfest-2-news-including/">कोडरमा

: प्रिंस कुमार बर्णवाल बने ”द टेलीग्राफ ऑनलाइन एडुग्राफ स्किलफेस्ट” के विजेता समेत 2 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/25rc_m_238_25092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

गणेश वंदना और श्याम चौरासी का पाठ

कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल और रेखा ने हवन कर श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात, रामगढ़ की कमल बगड़िया की टीम ने गणेश वंदना और श्याम चौरासी का पाठ किया. समारोह में श्री श्याम रसोई का भी आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम सखा मंडल भुरकुंडा के मीडिया प्रभारी दिनेश राजगढ़िया, हर्ष राजगढ़िया, निर्मल अग्रवाल, टुनटुन शर्मा, विमल रॉय, संजय अग्रवाल, जयकिशन सोनी, रचित अग्रवाल, राकेश, दीपक,नवीन, गोविंदा, सौरभ शर्मा, विनोद शर्मा, रूपेश, दिलीप, विजय, अजय, मनोज शर्मा, श्रवण गोयल, विनोद दुबे, रवि अग्रवाल, कालू शर्मा, लकी अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, खुशबू, शीला व शालू का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-both-groups-are-claiming-victory-in-chamber-elections-1059-remote-voting-took-place/">जमशेदपुर

: चैंबर चुनाव में दोनों गुट कर रहे हैं जीत के दावे, 1059 हुई रिमोट वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही