Search

रामगढ़ : पीवीयूएनएल ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, साफ-सफाई का दिया संदेश

Ramgarh :  पतरातू कटिया के न्यू मार्केट में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया. इसमें पीवीयूएनएल के अधिकारियों के साथ-साथ कटिया बस्ती के मुखिया सहित कई लोग शामिल हुए. स्वच्छता अभियान के चौथे दिन, पीवीयूएन के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं ने मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पास के कटिया बाजार को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया. इस मौके पर बाजार क्षेत्र के स्थानीय विक्रेताओं से आग्रह किया गया कि वे आसपास कूड़ा न डालें और पर्यावरण को सुरक्षित रखें. इसके अलावा कर्मचारी कल्याण संघ, स्वर्णरेखा महिला समिति एवं बाल भवन के पदाधिकारी भी आवासीय क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए काफी उत्साह के साथ आगे आए. पीवीयूएनएल द्वारा इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-started-my-life-my-clean-city-program/">रांची

नगर निगम ने शुरू किया मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर कार्यक्रम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp