Search

 
 
 

रामगढ़ : सालाना उर्स के मौके पर सजी कव्वाली की महफिल

 
कव्वाल बाबू गुलाम साबरी और कव्वाला नाज वारसी ने कव्वाली पेश कर रात भर लोगो को झुमाया Ramgarh:  हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का 39वां सलाना उर्स नया नगर बरकाकाना स्टेज में अकीदतमंद के साथ संपन्न हो गया. सालाना उर्स के अवसर पर कव्वाली का शानदार महफिल सजी. कव्वाल बाबू गुलाम साबरी एंड पार्टी गया और कव्वाला नाज वारसी एंड पार्टी बनारस यूपी रात भर कलाम, गजल, हम्द आदि पेश कर जलवा बिखेर दिया. कव्वाली मुकाबला देखने के लिए जिले के कई क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे थे. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ठ अतिथि मुखिया नीलम देवी, मुखिया मो मोकिम आलम, पंसस फरीद अंसारी, ओपी प्रभारी मो अख्तर अली, डॉ मनोज कुमार अगरिया, एसआइ राजेंद्र उरांव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-vehicle-checking-campaign-conducted-under-the-leadership-of-dto/">रामगढ़

: डीटीओ के नेतृत्व में चला वाहन जांच अभियान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/27rc_m_112_27042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

देश में नफरत फैलाने वाली ताकत सिर उठा रही : विधायक

मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह का मजार आपसी भाईचारगी का मिसाल है. देश में नफरत फैलाने वाली ताकतें सिर उठा रही है. इसका मुकाबला देश के सभी धर्म के लोगों को एकजुटता के साथ करना चाहिए. मौके पर चेयरमैन हाजी मो खलील, उर्स अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, सचिव मो शफीक अंसारी, हरी रत्नम,ज्योति सिंह बंटी अंसारी, सफाकत अंसारी, संजय शर्मा, क्यामुद्दीन अंसारी, परवेज अंसारी, आफताब आलम, अब्दुल आरिक, नेशार अहमद, सोएब अंसारी, हातिम अंसारी, मुन्ना अंसारी, मो ताज, शीतल बेदिया, नागेश्वर मुंडा, संजय लाला, हाजी मो यासीन, वारिस अंसारी, मो सलेहात, हफ़िज़ अंसारी, मो आजाद, चंद्रदेव दांगी, वारिस खान, मो आवेश सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-जनता">https://lagatar.in/will-contest-elections-from-chatra-on-public-demand-nagamani/">जनता

की मांग पर चतरा से लड़ूंगा चुनाव : नागमणि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही