Search

 
 
 

रामगढ़ : चला छापेमारी अभियान, जावा महुआ बरामद

 
Ramgarh:  उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर शनिवार को सहायक आयुक्त उत्पाद अजय कुमार गोंड के आदेशानुसार उत्पाद बल एवं सशस्त्र गृहरक्षकों के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान के दौरान गोला थाना अंतर्गत कामता गांव में भैरवी नदी के किनारे संचालित अवैध शराब भट्टियों में सघन व व्यापक छापामारी कर कुल 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया. वहीं 1000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. छापामारी अभियान में कामता गांव के निवासी संतोष साव, कृष्ण जीवन साव, उमेश साव, काली साव, मनसु साव आदि के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया. छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से उत्पाद अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार, अवर निरीक्षक दिलीप कुमार शर्मा, सहायक अवर निरीक्षक अमित मड़की, सशस्त्र गृहरक्षक के जवान विनय सिंह, कमलेश कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-drew-a-big-line-of-development-annapurna-devi/">पीएम

मोदी ने विकास की एक बड़ी लकीर खींची : अन्नपूर्णा देवी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही