Search

 
 
 

रामगढ़ः रेलवे की ड्यूटी में तय मैनुअल का सख्ती से पालन होगा- ईसीआरकेयू

ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो. जियाउद्दीन ने बताया कि अब की मैन की ड्यूटी में मैनुअल-2024 का सख्ती से पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि ईसीआरकेयू ने रेलवे की मैन की ड्यूटी में निर्धारित मैनुअल के पालन के लिए बोर्ड स्तर पर विभिन्न बैठकों में आवाज उठाई थी.
 

Ramgarh : दिल्ली के तालटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासम्मेलन में रेलमंत्री के समक्ष ट्रैकमेंटेनर्स की मांगों को जोरदार ढंग से उठाया गया था. इसका असर भी दिखने लगा है. एआईआरएफ के वर्किंग कमेटी मेंबर सह ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो. जियाउद्दीन ने बताया कि अब की मैन की ड्यूटी में मैनुअल-2024 का सख्ती से पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है.


उन्होंने बताया कि ईसीआरकेयू ने रेलवे की मैन की ड्यूटी में निर्धारित मैनुअल के पालन के लिए बोर्ड स्तर पर विभिन्न बैठकों में आवाज उठाई थी. पिछले दिनों हुए महासम्मेलन में भी यह बात एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाई थी. इसमें ट्रैक पर काम करने वाले ट्रैकमेंटेनर्स सहित अन्य कैटेगरी के कर्मचारियों की सुरक्षा की भी मांग रखी थी. इस पर पहल करते हुए रेलवे बोर्ड के सिविल इंजीनियर प्लानिंग के निदेशक सौरभ जैन ने इंस्ट्रक्शन जारी करते हुए सभी जोन के प्रधान मुख्य इंजीनियर्स को निर्देश दिए हैं.

 

https://lagatar.in/30162-cases-disposed-of-in-nias-special-lok-adalat-and-monthly-lok-adalat 


सभी जोनल रेलवे को की मैन के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार करने का भी निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान होने वाले रन ओवर के मामले को नियंत्रित करने व ट्रैकमेंटेनर्स की सुरक्षा के लिए इन निर्देशों का अनुपालन जोनल रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाना बहुत जरूरी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही