Search

 
 
 

रामगढ : रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

 
Ramgrah : पूरे भारतवर्ष में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी क्रम में प्रशांत यादव मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल रांची मण्डल, दक्षिण पूर्व रेलवे के दिशा-निर्देश में पूरे रांची मण्डल के सभी पोस्ट व बाहय पोस्ट पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.  इसी के तहत पौधारोपण, यात्रियों की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान, जल सेवा, साईकल व बाइक रैली, साफ सफाई अभियान का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें- आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-of-bengali-community-performed-vipadtarini-puja-with-reverence/">आदित्यपुर

: बंगाली समुदाय के लोगों ने श्रद्धाभाव से की विपद्तारिणी पूजा

लोगों को किया गया जागरूक

मंगलवार को रांची भर्मण करते हुवे 10 बल सदस्यों ने मोटरसाइकिल रैली कर लोगों को आज़ादी के महत्व को समझाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवान रामगढ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे. दल की अगुवाई अनिता गोदारा उप0 नि0 रांची पोस्ट के द्वारा किया गया. रामगढ के लोगों को जागरूक करते हुए ये दल मूरी पोस्ट के लिए रवाना हुए. अभियान में रामगढ कैंट रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी विजय कुमार यादव, स0उप0नि0 कृष्णा रॉय, आ0 अरविंद यादव, प्र0आ0 पाठक उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही