Ramgarh कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया है. इससे झारखण्ड प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच काफी उत्साह है. पार्टी कार्यकर्ता उनकी जोरदार स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं. राज कुमार राज अभी दिल्ली में हैं. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को धन्यवाद दिया और नव मनोनीत केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य राज कुमार राज को बधाई दी. कहा कि राज कुमार राज को केन्द्रीय बोर्ड का सदस्य बनने से झारखण्ड के कार्यकर्ता को सम्मान मिला है. निश्चित रुप से झारखण्ड में पार्टी को बल मिलेगा और आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को लाभ पहुंचेगा. राज कुमार राज पार्टी के वफादार और ऊर्जावान नेता हैं. नेतृत्व करने की क्षमता है. बधाई देने वालों में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार रवानी, युवा प्रदेश सचिव दिलीप कुमार, राष्ट्रीय लोजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर कालिंदी, युवा जिला अध्यक्ष एहसान रजा नगर अध्यक्ष पवन महतो, मो.मुबारक, दीपक महतो, अमरनाथ कुमार, विशाल कुमार, सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/policemen-posted-in-jharkhand-acb-for-more-than-ten-years-are-not-being-transferred/">झारखंड
एसीबी में दस साल से अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों का नहीं हो रहा है तबादला [wpse_comments_template]
एसीबी में दस साल से अधिक समय से पदस्थापित पुलिसकर्मियों का नहीं हो रहा है तबादला [wpse_comments_template]
Leave a Comment