Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ: राजकुमार रवानी बने दूसरी बार लोजपा के जिला अध्यक्ष

Ramgarh: राजकुमार रवानी राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के रामगढ़ जिला के दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने. पिछले माह 23 जून को राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय लोजपा में बड़ा फेरबदल किया था. प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर पार्टी के पुराने नेता राजकुमार राज को सौंपा गया है. नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखण्ड की बागडोर सम्भालते ही पार्टी की मजबूती में जुट गये हैं. उन्होंने रामगढ़ सिरका बुध बाजार निवासी राजकुमार रवानी उर्फ चाँदी रवानी को दोबारा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया. इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-sorens-visit-to-hazaribagh-on-thursday-preparations-completed/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन का गुरुवार को हजारीबाग दौरा, तैयारी पूरी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राजकुमार रवानी के फिर से जिला अध्यक्ष बनने पर लोजपा के युवा जिला अध्यक्ष शंकर कालिन्दी, महिला जिला संयोजक पम्मी परवीन, मो.मुबारक, पवन कुमार, कुणाल कुमार, सूरज कुमार, शिवा राम, विकास झा, रामवीर कुमार, अमरनाथ कुमार, सोनी देवी, ज्योति देवी, विमला देवी, निरु देवी, किरण देवी, राजू सिंह, बबलू राम, विशाल कुमार, दीपक महतो, अर्जुन मुण्डा, नीरज पासवान, जावेद खान समेत कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज और राजकुमार रवानी को बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही