Search

 
 
 

रामगढ़ : रजरप्पा पुलिस ने मारा छापा, अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त

 
Ramgarh: रजरप्पा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर गुरुवार को दुलमी के लीचिंग मोड के समीप अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले आयी. छापामारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की ट्रैक्टर में अवैध कोयला लोड कर दुलमी की तरफ जा रहा है, जिसे अभियान चलाकर पकड़ा गया. ट्रैक्टर में लगभग तीन टन अवैध कोयला लोड है. वही ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया. इस बाबत थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कोल माइंस एक्ट एवं वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मौके से चालक भागने में सफल रहा. पुलिस के अभियान से कोयला चोरों में हड़कंप है. छापामारी अभियान में पुलिस के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-28">https://lagatar.in/28-district-judge-rank-judicial-officers-transferred-dr-chandan-becomes-the-new-cjm-of-ranchi-civil-court/">28

जिला जज रैंक के न्यायिक पदाधिकारियों का तबादला, डॉ चंदन बने रांची सिविल कोर्ट के नए CJM
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही