Search

 
 
 

रामगढ़ : रजरप्पा पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर किया जब्त

 
Ramgarh: रजरप्पा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर रविवार को अहले सुबह दुलमी प्रखंड के लावालौंग के गोडातु पीसीसी सड़क पर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त कर थाना ले आयी. छापामारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने किया. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर में लगभग तीन टन अवैध कोयला लोड है. हालांकि पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा. ट्रैक्टर चालक, ट्रैक्टर मालिक एवं छत्तर निवासी कोयला व्यवसायी चुनचुन सिंह पिता प्रदीप सिंह पर कोल माइंस एक्ट व वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-peace-committee-meeting-held-at-lower-bazaar-police-station-regarding-eid-sarhul-and-ram-navami/">रांचीः

ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर लोअर बाजार थाने में शांति समिति की हुई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही