Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अवैध खनन को लेकर रामगढ उपायुक्त सख्त , दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

Ramgarh : अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर प्रशासन गंभी है. इस सिलसिले में  शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभाकक्ष में प्रशासनिक, पुलिस एवं सीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ प्रभात कुमार ने सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के महाप्रबंधकों,  सभी अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों को जिले के सभी क्षेत्रों में कोयला, बालू, पत्थर सहित किसी भी प्रकार के अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिये कार्य करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-BPSC">https://lagatar.in/bpsc-paper-leak-araria-revenue-officer-arrested-ed-raid-at-home/">BPSC

पेपर लीक : अररिया के राजस्व पदाधिकारी गिरफ्तार, घर में ईडी का रेड इस दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के महाप्रबंधकों को अपने अपने यहां बैठक कर अधिकारियों को कार्य आवंटित करने एवं उनके माध्यम से अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत किसी भी अधिकारी व कर्मी के द्वारा कार्य नहीं करने व अवैध खनन में दोषी पाए जाने पर उन पर प्राथमिकी  दर्ज कराते हुए कार्रवाई कराने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक में सभी महाप्रबंधकों को उनके उनके परियोजनाओं में एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने आवश्यकता अनुसार स्थलों को चिह्नित करते हुए वहां चेक पोस्ट का निर्माण कराने एवं  अधिकारियों तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-bulldozers-run-on-illegal-crusher-units-and-their-offices-in-shikaripada/">दुमका

: शिकारीपाड़ा में अवैध क्रशर यूनिटों व उनके कार्यालयों पर चला बुलडोजर बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होने देने, सीसीएल क्षेत्रों में अवैध मुहानों को चिन्हित करने एवं साइकल से कोयला लेकर जा रहे लोगों पर भी करवाई करने  का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें-सत्ता">https://lagatar.in/be-it-anyones-power-prem-prakashs-status-was-of-prem-prakash-bodyguards-had-met-from-ranchi-district-since-2017/">सत्ता

चाहे किसी की हो रुतबा रहा प्रेम प्रकाश का, रांची जिला से 2017 से ही मिले थे बॉडीगार्ड उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी महाप्रबंधकों, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों जैसे प्राथमिकी दर्ज करने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, वाहन जब्त करने सहित अन्य मामलों में किए गए कार्यवाई से संबंधित प्रतिवेदन ससमय जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.   [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही