Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : स्वीप के तहत रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

Ramgarh: लोकसभा चुनाव के दौरान रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने मतदाता जागरुकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन करने का निर्देश दिया है ताकि मतदाताओं को जागरूक किया जा सके. इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी, सहिया, सेविका (बीएलओ) ने स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. साथ ही पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "वोट करेगा रामगढ़, 20 मई" "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरुकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. इस दौरान आंगनबाड़ी सहिया सेविका ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए बिना लोभ लालच या दबाव में 20 मई को अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में जाकर मतों का उपयोग को लेकर घर-घर घूम कर मतदान करने की अपील की. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vhp-bajrang-dal-will-celebrate-shri-ram-mahotsav-at-300-places-across-the-city-from-9-to-24-april/">जमशेदपुर

: 9 से 24 अप्रैल तक विहिप बजरंगदल पूरे शहर में 300 स्थानों पर मनायेगा श्रीराम महोत्सव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही