Search

 
 
 

रामगढ़ : नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी से रंजीत राम ने की मुलाकात

 
Ramgarh: राष्ट्रीय लोजपा से भाजपा में शामिल हुए युवा नेता रंजीत राम और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के रामगढ़ जिला महामंत्री रुदल कुमार ने भाजपा विधायक दल के नेता और झारखंड प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी से उनके रांची स्थित आवास में मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस मौके पर बाउरी ने कहा कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी. वहीं रंजीत राम ने कहा कि मैं राष्ट्रहित को देखते हुए भाजपा में शामिल हुआ हूं. विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड प्रदेश में सभी जिलों से अपने समर्थकों को भाजपा के पक्ष में पूरी ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में लगाकर एनडीए के सभी उम्मीदवारों को सहयोग करूंगा. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तन मन से काम करूंगा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-interrogates-mla-amba-prasad-for-six-hours-calls-him-again-on-wednesday/">रांची

: ईडी ने विधायक अंबा प्रसाद से छह घंटे की पूछताछ, बुधवार को फिर बुलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही