Search

पेंशन अदालत में 10 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन समेत रामगढ़ दो खबरें पढ़ें एक साथ

Ramgarh : केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना स्थित सीइटीआई सभागार में शुक्रवार को कोयला खान भविष्य निधि त्रिपक्षीय समन्वय समिति की बैठक सह पेंशन अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें ट्रेड यूनियन के नेता, सीएमपीएफ अधिकारी और सीसीएल प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान सीसीएल कर्मियों के प्रोविडेंट फंड और पेंशन से संबंधित मामलों पर बात की गई. जिसमें कुल 26 लंबित मामलों की सुनवाई हुई. कई मामलों में यूनियन नेता और सीएमपीएफ अधिकारी के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई. 10 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि 10 मामलों को अगले माह जुलाई तक समाधान करने और 6 लंबित मामलों को भी अगले माह तक निष्पादन करने का आश्वासन दिया गया. अध्यक्षता महाप्रबंधक रमेश कुमार सिंह व संचालन डॉ. चंदन कुमार ने किया. मौके पर सीएमपीएफ अपर आयुक्त एसके सिन्हा, महाप्रबंधक(पेंशन/सामाजिक सुरक्षा) यूपी नारायण, सहायक आयुक्त एसके प्रसाद, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी रमेंद्र कुमार एवं डीडी रामनंदन, प्राचार्य सीइटीआई राकेश प्रसाद, उप महाप्रबंधक संजय सिंह, स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) संजीव कुमार, स्टाफ ऑफिसर (प्रबंधक) एससी मंगल आदि मौजूद थे.

सामाजिक कुरीति निवारण योजना को लेकर कार्यशाला

[caption id="attachment_678050" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/17-5-300x200.jpg"

alt="सामाजिक कुरीति निवारण योजना को लेकर कार्यशाला" width="300" height="200" /> सामाजिक कुरीति निवारण योजना को लेकर कार्यशाला[/caption] सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत शुक्रवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह आयोजन रामगढ़ प्रखंड के कुंदरूकला पंचायत के पंचायत भवन में किया गया. इस दौरान कार्यशाला में उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों, डायन प्रथा एवं इसके रोकथाम के लिए डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया. वहीं कार्यशाला के दौरान ग्रामीणों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बच्चियों को मिलने वाले लाभ, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देने के क्रम में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग

: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp