Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए रामगढ़ तैयार : उपायुक्त

Ramgarh: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने प्रेसवार्ती की. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बिमल कुमार भी मौजूद थे. मौके पर उपायुक्त चंदन ने बताया कि 14 लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग के लिए पांचवें चरण में होने वाले निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हजारीबाग के द्वारा नामांकन को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, हजारीबाग होंगी. अभ्यर्थी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हजारीबाग के कार्यालय कक्ष अथवा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग सदर शैलेश कुमार के कार्यालय कक्ष में नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन की आखिरी तिथि 3 मई, स्क्रूटनी की तिथि 4 मई, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई तथा मतदान की तिथि 20 मई निर्धारित है. मतगणना 4 जून को तय है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mother-of-two-children-eloped-with-her-lover-in-kumadhubi-3-news-including/">धनबाद

: कुमाधुबी में दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी समेत 3 खबरें

जांच अभियान चलाया जा रहा : उपायुक्त

रामगढ़ उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रामगढ़ जिले में प्रवेश करने हेतु निर्धारित अलग-अलग सीमाओं पर कुल 6 चेक नाका बनाया गया है. पुनदाग टोल प्लाजा के समीप एक, पतरातू प्रखंड के तालाटांड एवं खलारी रोड में एक-एक, गोला प्रखंड अंतर्गत चौपादारू में एक, दुलमी प्रखंड में कुल्हि क्षेत्र में एक तथा मांडू प्रखंड अंतर्गत मांडू थाना के समीप एक, चेक नाके स्थापित किए गए हैं. सभी चेक नाकों पर स्टेटिक सर्विलांस दलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं फ्लाइंग स्क्वायड दलों के माध्यम से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. लोकसभा आम निर्वाचन के तहत पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियो के प्रथम रेंडमाइजेशन का कार्य 20 अप्रैल को पूर्ण कर लिया गया है. वहीं निर्वाचन के मद्देनजर रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. डीसी ने बताया कि रामगढ़ जिले में महिलाओं द्वारा संचालित कुल 14 मतदान केंद्र, दिव्यांगों द्वारा संचालित 6 मतदान केंद्र तथा विशेष थीम यथा रामगढ़ की विशेषता, संस्कृति, सोहराय चित्रकला आदि से संबंधित 6 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक : चंदन कुमार

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कोई भी मतदाता ना छूटे. इसी उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. डीसी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों, जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों के साथ-साथ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. इन सब के अलावा प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ भी रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा के क्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-excellent-performance-of-dav-hehal-students-in-jee-mains-session-2/">रांचीः

JEE मेंस सेशन-2 में DAV हेहल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही