Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर पॉलीथिन फ्री स्कूल बनाने का लिया गया संकल्प

Ramgarh :  पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी पृथ्वीवासियों का कर्त्तव्य है. ’’लौटें प्रकृति की ओर’’ इस दृष्टिकोण के साथ हम प्रकृति को संरक्षित कर सकते हैं. प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है. लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है और इसे केवल दिवस के रूप में नहीं मनायें बल्कि हरेक को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा. यह बातें प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन डी के डॉ उर्मिला सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 5 जनू 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरूआत की गई थी. यह दिवस 50 वर्ष पूरे कर स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक पॉलीथिन है. आज इसके जो दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं उससे यही साबित हो रहा है कि यह अभिशाप बन गया है. इसे भी पढ़ें :बालू">https://lagatar.in/ed-raids-on-the-premises-of-sand-businessman-sanjay-singh-know-who-is-sanjay-singh/">बालू

व्यवसायी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, जानिये कौन हैं रसूखदार संजय सिंह 

पर्यावरण को लेकर सामूहिक गीत की प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान वर्ग द्वादश की आकांक्षा रानी और वर्ग नवम की एश्वर्या ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए. वहीं पर्यावरण को संतुलित रखने को लेकर एक सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी गई. इसके बाद प्राचार्या सहित बच्चों ने पौधारोपण कर संयुक्त रूप से पॉलीथिन फ्री स्कूल बनाने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-many-departments-celebrated-environment-day-in-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में कई विभागों ने मनाया पर्यावरण दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही