Search

 
 
 

रामगढ़: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा

 
Ramgarh: रामगढ़ समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना व प्रधानमंत्री शुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें रोबिन टोप्पो ने प्राप्त आवेदनों का जायजा लिया. साथ ही लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वीकृत, लंबित व खारिज किये गए आवेदनों से संबंधित प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने की बात कही. बैठक के दौरान उन्होंने जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी व डीपीएम जेएसएलपीएस को उनके विभाग में शुक्ष्म खाद्य उद्योग से जुड़े लोगों की सूची जिला उद्योग केन्द्र को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन सृजित कर लोगों को योजना से लाभान्वित करने की बात कही. इसे भी पढ़ें-24">https://lagatar.in/victims-family-got-justice-after-24-years-life-imprisonment-for-two-murderers/">24

साल बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय, दो हत्यारोपियों को आजीवन कारावास  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही