Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : अरगड्ढा कोलयरी में दंगल की लड़ाई, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

Advertisement
Advertisement

जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा- सीसीएल के समक्ष जल्द ही होगा बड़ा आंदोलन

Ramgarh : अरगड्डा कोलयरी में दंगल की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कार्य बंदी के आह्वान के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. एक ओर जहां कांग्रेस मजदूरों के हक-अधिकार के लिए लड़ाई की बात कर रही है. वहीं दूसरी ओर रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कांग्रेस पर आंदोलन के जरिए निजी स्वार्थ साधने की बात कही है. बता दें कि मौजूदा समय में 555 दंगल है, जिसमें विभिन्न दलों की हिस्सेदारी है. कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी की मांग को लेकर कोलयरी का कार्य ठप कराया है. सेल संचालन समिति के सदस्य भी कांग्रेस की तरफ से मांगी जा रही मांगों को नहीं मान रहे हैं. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से एक बार त्रिपक्षीय वार्ता भी कराई गई, लेकिन वह वार्ता भी विफल साबित हुयी. इसके बाद कई तरह की चर्चाएं आम दिख रही है. एक ओर जहां आजसू की विधायक सुनीता चौधरी ने कांग्रेस की पूर्व विधायक ममता देवी पर इस आंदोलन को लेकर कई आरोप लगाए हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने विधायक सुनीता चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों की लड़ाई लड़ती आई है और यहां भी मजदूरों के हक और अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. विधायक ममता देवी आंदोलन कारी नेत्री है, हमेशा मजदूरों की समस्या को लेकर लड़ाई लड़ती रही है. यहां भी मजदूरों की समस्या सुनने आई थी. मुन्ना ने कहा कि त्रिपक्षीय वार्ता में संचालन समिति ने मांगों को नहीं माना. कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में सीसीएल के समक्ष एक बड़ा आंदोलन करेगी. जब तक हमारी मांगों को नहीं मानी जाएगी, तब तक कोलयरी का कार्य बंद रहेगा. बता दें कि दंगल की हिस्सेदारी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी तीन दिन पूर्व कार्य को ठप कराया था. उस दौरान सेल संचालन समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नोक झोंक भी हुई थी. मामले को देखते हुए अरगड्डा सीसीएल जीएम, रामगढ़ के अंचला अधिकारी और रामगढ़ थाना प्रभारी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई, लेकिन यहां भी बात नहीं बनी. यहां निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में इस मामले को सुलझा लिया जाएगा. लेकिन जब अनुमंडल कार्यालय में सेल संचालन समिति ,कांग्रेस कार्यकर्ता और जिला प्रशासन की बैठक हुई तो उसमें वार्ता विफल रही. समझौता विफल होने के बाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कार्य बंद करने की बात कही है और कहां है कि अगर इस मामले पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-youth-tried-to-commit-suicide-outside-cm-residence-crpf-personnel-deployed-in-large-numbers/">रांची

: CM आवास के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,भारी संख्या में CRPF जवान तैनात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही