Search

 
 
 

रामगढ़ : एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सड़क किया जाम

 
Ramgarh:  रामगढ़ छावनी परिषद वार्ड नंबर सात में छोटेलाल करमाली व भुवनेश्वर राम के बीच पीसीसी पथ पर निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर हुए मारपीट का मामला बरकाकाना ओपी पहुंचा. मारपीट के मामला को लेकर दोनों पक्षों द्वारा बरकाकाना ओपी में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई. घटना के संबंध में बताया गया कि दुर्गावती द्वारा बरकाकाना ओपी में आवेदन देकर छोटे लाल करमाली व उनके परिजनों पर कई गंभीर आरोप लगाया गया. वहीं मोरनी देवी द्वारा भी कई आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किए जाने को लेकर आवेदन दिया गया. लेकिन प्राथमिकी दर्ज सिर्फ एक पक्ष के द्वारा दिए आवेदन पर हुई. जैसे ही यह बात मोरनी देवी के समर्थकों को पता चला कि दिए गए आवेदन में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, महिला समर्थकों ने रामगढ़ पतरातू मुख्य मार्ग को लगभग 1 घंटा तक अवरुद्ध कर दिया गया. रामगढ़ पतरातू मुख्य मार्ग को अवरुद्ध किए जाने की घटना की जानकारी बरकाकाना पुलिस को होते ही दलबल के साथ रोड जाम कर रहे स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मार्ग को खुलवाया गया. ओपी प्रभारी मणिदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को जांच करते हुए दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की जाने की बात कही. इसे भी पढ़ें-आलमगीर">https://lagatar.in/alamgir-alam-got-the-charge-of-parliamentary-affairs-ministry/">आलमगीर

आलम को मिला संसदीय कार्य मंत्रालय का प्रभार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/02rc_m_211_02022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही