Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत, डीसी ने जागरूकता वाहन को दिखायी हरी झंडी

Ramgarh : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार और परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. बुधवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे. मौके पर उपायुक्त ने जिलेवासियों से वाहन चलाने के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. हेलमेट, सीट बेल्ट लगाए बिना वाहन नहीं चलाने को कहा. नशे में वाहन न चलाने की अपील की. इसे भी पढ़ें– BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ied-blast-during-search-operation-in-tonto-of-chaibasa-five-soldiers-injured/">BREAKING

: चाईबासा के टोंटो में सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आने से पांच जवान घायल

सुदूरवर्ती इलाकों में लोगों को किया जायेगा जागरूक

बता दें कि जागरूकता वाहन के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में बताया जायेगा. सड़क दुर्घटना संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा. इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी सौरभ प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–केंद्र">https://lagatar.in/three-member-team-of-central-government-reached-palamu-will-take-stock-of-drought/">केंद्र

सरकार की तीन सदस्यीय टीम पहुंची पलामू, सुखाड़ का लेगी जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही