Search

 
 
 

रामगढ़ : 1.12 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, हुआ शिलान्यास

 

पीवीयूएनएल के सौजन्य से सड़क का किया जाएगा निर्माण

Ramgarh : पतरातू प्रखंड के कोतो पंचायत में मुखिया निधि सिंह द्वारा अनुशंसित चांदनी चौक से मस्जिद कॉलोनी तक करीब एक किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण होगा. जिसका शुक्रवार को पीवीयूएनएल के उप महा प्रबंधक मानव संसाधन पुरुषोत्तम लाल, सीएसआर के संतोष कुमार, बी रस्प्पन व पल्लव आंनद की उपस्थिति में मुखिया निधि सिंह व जय प्रकाश सिंह ननकी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया. पीवीयूएनएल प्रबंधन के सौजन्य से एक करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से एक किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा. मौके पर मुख्य रूप उपस्थित उप महाप्रबंधक पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण बनेगी और इससे सभी ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. इस कार्य के साथ-साथ मुखिया द्वारा अनुशंसित कई अन्य और विकास योजनाओं को जल्द पूर्ण की जाएगी. मुखिया निधि सिंह व जय प्रकाश सिंह ननकी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने पीवीयूएनएल प्रबंधन पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. मौके पर उपस्थित जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि पीवीयूएनएल प्रबंधन के सहयोग से दर्जनों विकास कार्य किए जा रहे हैं. पंचायत में चारों तरफ हर्ष व उत्साह का माहौल है. पीवीयूएनएल विकास के साथ-साथ पंचायत के लोगों के लिए निरंतर स्वास्थ्य संबंधित मेडिकल कैंप, नि:शुल्क दवा, उन्नत खेती के लिए ग्राम के किसानों के लिए निरंतर प्रशिक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए पंचायत के बच्चों के लिए कंप्यूटर, बैग, पानी का बोतल, छाता व अन्य कई सामग्री, ठंड के समय पंचायत के असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण, गर्मी में पानी की व्यवस्था, पंचायत के युवाओं को खेलकूद की सामग्री, पंचायत के ग्रामीणों को रोजगार व स्वावलंबी बनाने के लिए आईटीआई, सिलाई, कढ़ाई, ड्राइविंग व बच्चों के लिए डांस क्लास वगैरह कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-inauguration-of-three-mini-gun-factories-in-arwal/">बिहारः

अरवल में तीन मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, हथियारों का जखीरा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही