Search

 
 
 

रामगढ़ः ज्वेलरी दुकान में लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि मो. सद्दाम गिरोह का सरगना है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ बोकारो, रांची, हजारीबाग व रामगढ़ जिले के थानों में मामले दर्ज हैं.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र के जामुन टोली स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास ज्वेलरी दुकान में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. लूट की घटना 4 फरवरी को हुई थी. यह जानकारी एसपी अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.


गिरफ्तार आरोपियों में मो. सद्दाम उर्फ सद्दाम उर्फ छोटू उर्फ मास, ऐनुल अंसारी (दोनों हजारीबाग के चरही निवासी), मोईन अंसारी (बड़की लारी, रामगढ़) व दीपक कुमार (हजारीबाग) शामिल हैं. ज्ञात हो कि 4 फरवरी को बाइक से आए अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान संचालक को हथियार का भय दिखाकर सोने के आभूषण, नकदी व मोबाइल लूट लिये थे. 


एसपी ने बताया कि मो. सद्दाम गिरोह का सरगना है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ बोकारो, रांची, हजारीबाग व रामगढ़ जिले के थानों में मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए सोने के आभूषण (कान की बालियां, चेन, मंगलसूत्र), लूट में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक ऑल्टो कार व दो बाइक बरामद की है. एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही