Search

 
 
 

रामगढ़ :  अग्निपथ हिंसा को लेकर RPF भी अलर्ट, फ्लैग मार्च

 
Ramgarh : अग्निपथ को लेकर पूरे देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन और आगजनी की घटना को देखते हुए आरपीएफ बरकाकाना भी पूरी तरह अलर्ट है. इसे लेकर शनिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरकाकाना केके पासवान के नेतृत्व में पुलिस बलों ने बरकाकाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान फ्लैग मार्च स्थानीय आरपीएफ पोस्ट बरकाकाना से निकलकर रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, पार्किंग, बरकाकाना बाजार, कंट्रोल ऑफिस, लोको कॉलोनी होते हुए वापस आरपीएफ पोस्ट पहुंचा. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-ddc-held-meeting-instructed-to-be-in-alert-mode/">बोकारो:

DDC ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर केके पासवान ने कहा कि देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है. उन्होंने कहा कि आला अधिकारी के निर्देश पर फ्लैग मार्च एवं रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न चौक चौराहों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एसआई विवेक कुमार चौधरी, एएसआई खेबियान कुल्लू, केके सिंह, चितरंजन कुमार, मोजाहिद हुसैन, आजाद, राजकुमार मौजूद थे.     [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही