Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : महाकाल का रूद्राभिषेक, लोगों के लिए सुख-शांति की कामना

Advertisement
Advertisement
मां विघ्नहर्णेश्वरी मंदिर प्रांगण में महादेव की पूजा कर समस्त जिलेवासियों की सुख, समृद्धि त शांति की कामना यजमान धनंजय कुमार पुटूस को पुजारी ने कराया पूजन Ramgarh: गैर राजनीतिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को स्थानीय सुभाष चौक स्थित मां विघ्नहर्णेश्वरी मंदिर प्रांगण में महाकाल का आकर्षक दरबार सजा कर भव्य श्रृंगार किया गया. साथ ही रुद्राभिषेक, महाआरती के बाद महाभंडारा का भी आयोजन किया गया. पूजन के दौरान बाबा भोलेनाथ से समस्त जिलावासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई. इससे पूर्व बतौर यजमान धनंजय कुमार पुटूस को पुजारी आचार्य संजय गुरु ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया. मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक कराया गया. पूजन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बम-बम भोले, जय महाकाल का नारा लगाया जाता रहा. इससे पूरा इलाका महादेव के जयकारे से गुंजायमान होता रहा. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-when-the-health-department-tried-to-catch-him-the-fake-doctor-absconded/">गढ़वा

: स्वास्थ्य विभाग ने दबोचने की कोशिश की तो फर्जी डॉक्टर फरार

महाआरती के बाद महाभंडारा का किया गया आयोजन

विधिवत पूजन के बाद भोलेनाथ की महाआरती हुई. इस धार्मिक अनुष्ठान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे. अनुष्ठान में देवों के देव महादेव की सभी लोगों ने आराधना की. जिले में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ महाकाल की पूजा संपन्न हुई. इस दौरान दूर-दूर से दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे. इसे भी पढ़ें-फोटो">https://lagatar.in/indecent-behavior-with-photojournalist-lalpur-police-station-surrounded-in-protest-police-station-officer-apologized/">फोटो

जर्नलिस्ट के साथ अभद्र व्यवहार: विरोध में लालपुर थाने का घेराव, थानेदार ने मांगी माफी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही