Ramgarh : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति के सैकड़ों मजदूरों ने ने प्रदर्शन किया. बलकुदरा आउट सोर्सिंग का कोयला ट्रांसपोर्टिंग को ठप कर दिया. साथ ही बलकुदरा चेकपोस्ट के पास धरना पर बैठ गये. इस दौरान सैंकड़ों मजदूरों ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने वादा खिलाफी का आरोप लगाया. कहा कि लोकल सेल बंद होने के कारण मजदूरों के समक्ष बेरोजगारी व पलायन जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है. 40 वर्षों से लगातार लोकल सेल के मजदूर कोयला लोडिंग का कार्य अपने परिवार का जीविकोपार्जन के लिए करते आये हैं. लेकिन 4 वर्षों से लोकल सेल बंद है, जिससे हमसबों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सीसीएल प्रबंधक पुनः रोड सेल चालू कर मजदूरों को रोजगार से जोड़े. दूसरी खबर
पवार ने दी अडानी को क्लीन चिट, कांग्रेस को झटका तीसरी खबर
समेत नेताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी से युवक गिरफ्तार पांचवीं खबर
सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक सभा
रजरप्पा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि दी गयी. विद्यालय में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य की सराहना करते हुए एक अपूरणीय क्षति बताया. वहीं प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने उन्हें शिक्षा में सुधार के लिए सदैव जाना जायेगा. इसे भी पढ़ें :शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-gives-clean-chit-to-adani-shock-to-congress/">शरदपवार ने दी अडानी को क्लीन चिट, कांग्रेस को झटका तीसरी खबर
जगरनाथ महतो के निधन पर गहरा शोक जताया गया
प्राथमिक विद्यालय, छोटकी लारी में गुरुवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा पठन पाठन स्थगित कर दिया गया. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद सेवानिवृत्त प्राचार्य पुन्नू राम नायक ने उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया. शोक सभा में प्राचार्य भोला करमाली, सेवानिवृत्त प्राचार्य पुन्नू राम नायक, कृपाल महतो, मोगीश अहमद, किष्टो महतो, सुदेश महतो सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे. चौथी खबर13 अप्रैल को सामाजिक न्याय मार्च को लेकर आजसू की बैठक
आजसू पार्टी जिला कार्यालय रामगढ में रामगढ नगर परिषद कमेटी की हुई बैठक. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो व संचालन महासचिव छोटू पटेल ने किया. बैठक से पूर्व झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के प्रभारी युगेश बेदिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, आजसू पार्टी नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय, कोषाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर,वार्ड नं 26 पार्षद देवधारी महतो सहित कई उपस्थित हुए. बैठक को सम्बोधित करते हुए युगेश बेदिया ने कहा कि 13 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम समाजिक न्याय मार्च में नगर परिषद क्षेत्र से हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे और वर्तमान सरकार के खिलाफ पोल खोलने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें :पीएम">https://lagatar.in/youth-arrested-from-itki-for-making-objectionable-video-with-picture-of-leaders-including-pm/">पीएमसमेत नेताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी से युवक गिरफ्तार पांचवीं खबर
Leave a Comment