Search

 
 
 

रामगढ़: MRP से अधिक मूल्य पर शराब पर बिक्री की मनाही, उपायुक्त के सख्त निर्देश

जिले में उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को समीक्षा की. इस दौरान सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर ने विभाग में कार्यरत बल, राजस्व आदि की जानकारी दी.
 

Ramgarh: जिले में उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को समीक्षा की. इस दौरान सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर ने विभाग में कार्यरत बल, राजस्व आदि की जानकारी दी. बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि, रामगढ़ जिले में किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब पर बिक्री न हो. 

 

साथ ही डीसी ने नियमित रूप से जांच अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए जांच अभियान की जानकारी ली. इन अलावा उपायुक्त ने नई उत्पाद नीति के तहत संचालित किए जा रहे नए दुकानों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक में अवर निरीक्षक उत्पाद अमित मड़की, कांग्रेस कुमार एवं अमित प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

https://lagatar.in/latehar-corrupt-officials-should-reform-prakash-ram#google_vignette

https://lagatar.in/latehar-corrupt-officials-should-reform-prakash-ram#google_vignette

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही