Search

 
 
 

रामगढ़ : कोयलांचल में हर्षोल्लास से मनायी गयी सरस्वती पूजा

 
Ramgarh:  भुरकुंडा कोयलांचल सहित पतरातू आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बसंत पंचमी के अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास से हुई. कई जगहों पर पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. क्षेत्र के भुरकुंडा, जवाहर नगर, भदानी नगर, चैनगड्डा, रीवर साइड, सेंट्रल सौंदा, सौंदा बस्ती सहित बासल क्षेत्र में कई जगहों पर मां सरसवती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट और विद्युत सज्जा देखने को मिली. क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में भी प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से क्षेत्र गुंजायमान रहा. वहीं पूजा पंडालों में मां शारदे के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ती रही. सभी ने नतमस्तक होकर प्रसाद ग्रहण किया. इसे भी पढ़ें-वृंदा">https://lagatar.in/vrinda-karat-met-kalpana-soren/">वृंदा

कारात ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही