Search

 
 
 

रामगढ़: बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

 
Ramgarh: जैक के निर्देशानुसार शुक्रवार को सुकरीगढ़ा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई. बैठक में विधायक ममता देवी मौजूद थीं. बैठक के दौरान शासी निकाय का गठन किया गया. जिसमें ममता देवी को अध्यक्ष व संस्थापक छुन्नू साव को सचिव चुना गया. इस दौरान विद्यालय को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा किया गया. विधायक ने कहा कि विद्यालय के विकास को लेकर मैं हर समय तत्पर रहूंगी, ताकि यहां की छात्राओं को पढ़ाई को लेकर किसी तरह की समस्या न हो सके. इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर उनका स्वागत माल्यार्पण व बुके देकर किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद स्वरूप ने विद्यालय में चहारदीवारी व कमरों के निर्माण के लिए आवेदन सौंपा. जिसे विधायक ने पूरा करने का आश्वासन दिया. मौके पर वरीय शिक्षक नरेश साव, बिपिन महतो, दीपक कुमार, सुभाष चंद्र बोस, शीला देवी, ममता देवी, भारती सिन्हा, कविता कुमारी, बिमला देवी, लक्षमण महतो, गौरीशंकर महतो, माणिक पटेल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/mahakumbh-prayagraj-ayodhya-varanasi-jam-everywhere-yogis-instructions-to-officials-deal-with-the-jam/">महाकुंभ

: प्रयागराज- अयोध्या-वाराणसी, हर कहीं जाम ही जाम, योगी का अधिकारियों को निर्देश, जाम से निबटें
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही