Search

 
 
 

रामगढ़: सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र की मौत

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला के चितरपुर के मरंगमरचा गांव के पास एनएच 23 पर सड़क दुर्घटना में एक स्कूली छात्र की मौत घटना स्थल पर हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़ - बोकारो मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे छात्र रवि कुमार पिता जगदीश महतो मगरमरचा निवासी राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा सात का छात्र था. वह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी हरिनन्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. वहीं 3 घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया. इसे भी पढ़ें: कोडरमा">https://lagatar.in/8-days-bhagwat-katha-organized-in-koderma/">कोडरमा

में 8 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही