Search

 
 
 

रामगढ़ : विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

 
माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, सफल प्रतिभागी पुरस्कृत Ramgarh: चितरपुर जवाहर रोड स्थित माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल में वार्षिक दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति एए खान जबकि विशिष्ठ अतिथि विद्यालय के निदेशक साजिद अहमद मौजूद थे. मौके पर मुख्य अतिथि एए खान ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चे को अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को उभारने का मौका मिलता है. इसका उपयोग वे भविष्य में कर सकते हैं. इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा की झलक दिखायी. मौके पर सभी सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें-न">https://lagatar.in/neither-modi-came-nor-a-huge-tribal-conference-took-place/">न

मोदी आये, न विशाल जनजाति सम्मेलन हुआ

फाइटिंग रोबोट समेत कई मॉडलों की प्रदर्शनी

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने अलग अलग तरह के कई मॉडल बनाये. बच्चो ने हैड्रॉलिक ब्रिज, फायर फाइटिंग रोबोट, आटोमेटिक अलार्म सिस्टम, स्मार्ट बॉर्डर, मल्टी फंक्शनल हेलमेट, हैड्रॉलिक ट्रैक, वाटर लेवल इंडिकेटर, एक्सटिगशेर एयर गन, वाटर प्यूरीफायर, खदान से जल स्तर पर प्रभाव सहित विभिन्न तरह के मॉडल प्रस्तुत किये. वहीं कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र आदित्य तिवारी, यशा अहमद व शिक्षिका आसमां दरख्शा, साबिया सबा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक हैदर, दिनेश, आज़ाद, दीपेंदर, निजात, खुर्शीद, राखी, साबिया, असम, अफसाना, अपर्णा, बेबी, जमजम, नीतू, निदा, यूसुफ, अभिषेक, हेना, चांदनी, शमा, आसिफा आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर विद्यालय के तमाम छात्र-छात्रा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/nda-government-will-be-formed-in-jharkhand-sudesh-mahato/">झारखंड

में बनेगी एनडीए की सरकार : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही