Search

 
 
 

रामगढ़ : टेम्पू की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, 2 घायल

 
Ramgarh : भुरकुंडा-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बरकाकाना रेलवे स्टेडियम के समीप शनिवार को टेम्पू ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया. घटना में घायल स्कूटी सवार की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार रामगढ़ की ओर से आ रहा था जबकि टेम्पू विपरित दिशा से आ रही थी. इसी क्रम में टेम्पू ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी. घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. वहीं, टेम्पू में बैठे सवारी हेहल से गोला जा रही राजंती देवी (35) व कमलेश सिंह (40) भी घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर ने घायल स्कूटी सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-unique-initiative-to-save-temple-land/">हजारीबाग

: मंदिर की जमीन बचाने के लिए अनोखी पहल समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही