Search

 
 
 

रामगढ़ : SDO ने चलाया जांच अभियान,10 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त

 
Ramgarh :  राज्य सरकार ने सूबे के सभी नदी बालूघाटों से बालू उठाव पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है. यह आदेश 10 जून से 15 अक्टूबर तक जारी रहेगी. बरसात को लेकर राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगाये हैं लेकिन अभी भी चोरी छिपे अवैध बालू का खेल जारी है. इसी क्रम में रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका नदी घाट पर जांच अभियान चलाया गया. अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 10 ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया जिसके बाद सभी वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, अंचल अधिकारी रामगढ़, माइनिंग इंस्पेक्टर रामगढ़, थाना प्रभारी रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-by-forming-a-team-in-mango-the-water-meter-will-be-checked-from-house-to-house/">जमशेदपुर:

मानगो में टीम बनाकर घर-घर होगी जल मीटर की जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही