Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : मतदान पदाधिकारियों को दिया गया दूसरे चरण का प्रशिक्षण

Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर देखने को मिल रही है. गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ में द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण कर प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही मतदान पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये. इसे भी पढ़ेंधनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-man-arrested-for-stealing-money-jewelry-and-gifts-from-wedding-reception/">धनबाद:

शादी के रिसेप्शन समारोह से पैसे, गहने व उपहार चुरानेवाला गिरफ्तार
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सभी मतदान पदाधिकारियों को चुनाव संबंधित सामान्य जानकारी, विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को भरने की जानकारी, मॉक पोल, ईवीएम के संचालन की प्रक्रिया, समस्त निर्वाचन कागजातों व सामग्रियों का अलग-अलग पैकेट तैयार करने, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट सहित चुनाव से संबंधित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी गई. इस दौरान वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंधनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-by-going-to-the-gurus-refuge-the-path-to-attaining-god-becomes-easy-surendra-haridas/">धनबाद

: गुरु की शरण में जाने से ईश्वर प्राप्ति का मार्ग सरल हो जाता है- सुरेन्द्र हरिदास
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही