Search

 
 
 

रामगढ़ माध्यमिक परीक्षा 2026 : निराशाजनक रिजल्ट पर 12 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों का वेतन रोका गया

जिला शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़, कुमारी नीलम ने जैक (झारखंड अधिविद्य परिषद) एवं सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा 2026 के परीक्षाफल की समीक्षा की.  खबर है कि उन्होंने समीक्षा के बाद सरकारी एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया  है.
 

Ramgarh :  जिला शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़, कुमारी नीलम ने जैक (झारखंड अधिविद्य परिषद) एवं सीबीएसई माध्यमिक परीक्षा 2026 के परीक्षाफल की समीक्षा की.  

 

खबर है कि उन्होंने समीक्षा के बाद सरकारी एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया  है. दरअसल जिले के कई विद्यालयों का परीक्षाफल संतोषजनक नहीं पाया गया. उपायुक्त, रामगढ़ के निर्देशानुसार की समीक्षा की गयी थी.

 

शत-प्रतिशत परिणाम न देने वाले 52 विद्यालयों को नोटिस:  जिले के ऐसे 52 विद्यालय जिनका परीक्षाफल 100 प्रतिशत नहीं रहा है, उन्हें 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. इन विद्यालयों का उत्तीर्णता प्रतिशत 87 से 99 प्रतिशत के बीच रहा है, 

 

चिंतनीय प्रदर्शन वाले 12 विद्यालयों पर गाज: समीक्षा में 12 ऐसे विद्यालयों की पहचान की गयी है जिनका परीक्षाफल अत्यंत निराशाजनक और चिंतनीय श्रेणी में है, इन स्कूलों में उत्तीर्णता का स्तर 68 प्रतिशत % (न्यूनतम) तक गिर गया है 

 

वेतन भुगतान पर रोक: खराब प्रदर्शन करने वाले इन 12 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित टीजीटी शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक इनका वेतन भुगतान बंद रहेगा. 

 

सबसे कम प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 5 विद्यालय
 

 

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लपंगा 68 प्रतिशत  

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, छत्तरमांडू 71 प्रतिशत

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डाड़ीडीह 73 प्रतिशत

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बीचा 75 प्रतिशत

उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कंजगी  78 प्रतिशत  

 

प्रशासनिक रुख:  जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जहां जिले के कई विद्यालयों ने शत-प्रतिशत परिणाम देकर गौरव बढ़ाया है, वहीं कुछ विद्यालयों का पिछड़ना शैक्षणिक गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है,

 

इस संबंध में उपायुक्त को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रतिलिपि भेजी गयी है.  संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया  गया है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही