Ramgarh : शुक्रवार को होने वाले चतुर्थ चरण के मतदान के लिये सेक्टर दंडाधिकारी ,पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से रवाना हुए. कल मांडू प्रखंड में मतदान होना है.इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्रियों व अन्य कार्यों का जायजा लिया. वहीं उन्होंने सभी को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-voters-will-be-able-to-vote-by-showing-11-alternate-photo-documents/">बोकारो
: 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर मतदाता कर सकेंगे मतदान मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सभी मतदान पदाधिकारियों को मतदान के दिन समय का विशेष रूप से ध्यान रखने एवं निर्धारित समय पर मतदान शुरू कर देने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बतायी गयी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया.मालूम हो कि 27 मई को मांडू प्रखंड में मतदान होना है. चतुर्थ चरण के मतदान को लेकर मांडू प्रखंड में कुल 266 भवनों में 426 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.जिसमें 181 भवन सामान्य, 44 भवन संवेदनशील एवं 41 भवन अति संवेदनशील श्रेणी के हैं.चुनाव में कुल 509 पदों के लिये मतदान होगा. जिनमें 4 पद जिला परिषद सदस्य, 43 पद पंचायत समिति सदस्य, 36 पद ग्राम पंचायत सदस्य के मुखिया एवं 426 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद के लिये मतदान होगा. [wpse_comments_template]

Leave a Comment