Search

 
 
 

रामगढ़ : कॉलेज कैंपस ब्रांड एंबेसडर का चयन

 
सभी कैंपस ब्रांड एंबेसडर को दिए गए जरूरी निर्देश Ramgarh: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की की अध्यक्षता में फ्यूचर मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से बैठक की गई. इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के स्वीप नोडल पदाधिकारियों के अलावा स्वीप के तहत बनाए गए कॉलेज कैंपस ब्रांड एंबेसडर शामिल रहे. इस दौरान कनक तिर्की ने बताया कि रामगढ़ कॉलेज, रामगढ़ से मुन्ना कुमार व शहजादी, इंटर महिला महाविद्यालय, रामगढ़ से रिया कुमारी व खुशी कुमारी, राधा गोविंद इंटर कॉलेज, रामगढ़ से अनुरोन चौधरी व पूजा पटेल, गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज, गोला से शुभांशु शुभम व रानी कुमारी, सीपीसी इंटर कॉलेज, कामता, गोला से आशीष कुमार व मनीष कुमार, रिजु नाथ चौधरी मेमोरियल इंटर कॉलेज, दुलमी से रोशन कुमार व मालती कुमारी, डॉ. एस राधाकृष्णन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, चितरपुर से विवेक कुमार एवं मुस्कान कुमारी, जीएम कॉलेज, भुरकुंडा, पतरातू से शत्रुघ्न गिरी, जुबली कॉलेज, भुरकुंडा, पतरातू से अजय कुमार व कुमकुम कुमारी को स्वीप के तहत कॉलेज कैंपस ब्रांड एंबेसडर हेतु चयनित किया गया है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-awareness-rally-held-appeal-to-people-to-vote/">रामगढ़

: निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों से मतदान की अपील

कॉलेज में फ्यूचर मतदाताओं को करेंगे जागरूक

जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी ने सभी महाविद्यालयों के नामित नोडल पदाधिकारियों व स्वीप के तहत बनाए गए कॉलेज कैंपस ब्रांड एंबेसडर को अपने-अपने कॉलेजों के फ्यूचर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की. साथ ही ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’, ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम’ के थीम पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान स्वीप नोडल पदाधिकारी कनक तिर्की ने चयन किए गए सभी कॉलेज केंपस स्वीप ब्रांड एंबेसडर को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी चयन कॉलेज कैंपस स्वीप ब्रांड एंबेसडर वोटर हेल्पलाइन ऐप, सी विजिल ऐप, मतदाता पहचान पत्र वेरीफाइड करने एवं ईवीएम से कैसे सही प्रक्रिया मतदान करें, इस विषय पर विस्तार पूर्वक सभी फ्यूचर मतदाताओं व कॉलेज कर्मियों को जानकारी दें. बैठक में पीपीआई फेलो भावेश कुमार व श्वेता वर्मा, सभी कॉलेजों के प्राचार्य सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/hurt-by-the-plight-of-jharkhand-sita-soren-left-jmm-babulal/">झारखंड

की दुर्दशा से आहत सीता सोरेन ने झामुमो छोड़ा- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही