Search

 
 
 

रामगढ़ : 8 मार्च को निकलेगी शिव बारात, 9 को सांस्कृतिक कार्यक्रम

 
भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय 9 मार्च को संस्कृतिक कार्यक्रम और 10 को होगा भंडारा Ramgarh: भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में रविवार को स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस दौरान कोयलांचल क्षेत्र की हृदयस्थली शिव मंदिर में वर्षों से होते आ रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर आपस में चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नित्यांद पाठक एवं संचालन बैजनाथ ने किया. इस क्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसमें 8 मार्च को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद शाम में भव्य झांकी के साथ शिव बारात निकाली जाएगी. 9 मार्च को भक्तिमय संस्कृतिक कार्यक्रम और 10 मार्च को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-even-after-ed-case-gangster-prince-demands-extortion-of-rs-20-lakh-from-contractor/">धनबाद

: ईडी के मुकदमे के बाद भी गैंगस्टर प्रिंस ने ठेकेदार से मांगी 10 लाख रुपए रंगदारी

सहयोग करने की अपील

मंदिर समिति द्वारा सभी लोगों से महोत्सव मे बढ़-चढ़ कर भाग लेने और कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग करने की अपील की गई. बैठक में मुख्य रूप से शिव मंदिर के अध्यक्ष नित्यांद पाठक, कोषाध्यक्ष अभिषेक सोनी, संरक्षक संजय मिश्रा, मुखिया अजय पासवान, विक्रम कुमार, दिलीप सिंह, शंभु दुबे, विजय पासवान, बापी सिंह, लालू पाठक, विजय सिंह, सुधीर दुबे एवं युवा कार्यकरणी सदस्य कुणाल लोहार उर्फ ढेला, सोनू, दानिश, शिवा, आकाश एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-satyagraha-against-pollution-in-jharia-people-took-oath/">धनबाद

: झरिया में प्रदूषण के खिलाफ सत्याग्रह, लोगों ने ली शपथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही